Kanpur Encounter: फरार Vikas Dubey पर 5 लाख का इनाम, कई साथी Police के शिकंजे में
बिकरू कांड के मोस्टवांटेड विकास दुबे पर इनामी राशि बढ़ाकर 5 लाख कर दी गई, जो कि अब तक ढाई लाख रुपए थी। इस बीच, विकास को फरीदाबाद में देखे जाने का समाचार है।
अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने बताया कि 8 पुलिसकर्मियों की हत्या में वांछित विकास दुबे पर इनाम की राशि चौथी बार बढ़ाई गई है। पहले 50 हजार, फिर एक लाख, फिर ढाई लाख और अब बुधवार को इनामी राशि को बढ़ाकर 5 लाख रुपए किया गया है।
#KanpurEncounter #VikasDubey #PrizeMoney5Lakh #AmarDubey #CriminalAmarDubeyEncounter #UPSTFkilledAmarDubey #UP
पुलिस सूत्रों ने बताया कि फरीदाबाद क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दुबे बड़खल चौक स्थित एक ओयो होटल में छिपा है। इसी आधार पर फरीदाबाद की अपराधा शाखा के दल ने होटल में छापेमारी की। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मौके पर गोली भी चली है लेकिन पुलिस ने इससे इंकार किया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पुलिस टीम ने होटल के एक-एक कमरे की बारीकी से तलाशी ली, लेकिन विकास दुबे वहां नहीं मिला। बताया जा रहा है कि दुबे गेस्ट हाउस में छापेमारी से पहले ही चुपचाप पैदल ही वहां से निकल गया।
Visit our Website : http://hindi.webdunia.com/
Like us on Facebook : https://www.facebook.com/webduniahindi/
Follow us on Twitter : https://twitter.com/webduniahindi
Follow us on Instagram : https://www.instagram.com/webduniahindi/